इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, देहरादून द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वाइन फ्लू, डेंगू और नेपाल में आई भीषण आपदा को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने की। हिमालय वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फारूक मुख्य अतिथि रहे। बैठक का संचालन रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. एम. एस. अंसारी और सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट ने किया।
डॉ. पीयूष ने स्वाइन फ्लू के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके बचाव और उपचार के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह वायरस सूअरों से मनुष्यों में आया था, लेकिन अब यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल रहा है। इसका संक्रमण हवा तथा दूषित वातावरण के माध्यम से भी हो सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि किसी मरीज में गंभीर जटिलताएं दिखाई दें तो उसे तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।
इसके बाद डॉ. जोशी ने डेंगू के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल डेंगू का प्रकोप नहीं है, लेकिन मानसून समाप्त होने के बाद इसके फैलने की संभावना रहती है। इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लोगों को सलाह दी गई कि वे सप्ताह में एक बार गमलों और रेफ्रिजरेटर की ट्रे की जांच कर उन्हें साफ करें, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को रोका जा सके।इसके बाद अनिल वर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और उनके बचाव के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा की।
डॉक्टर एस फारूक द्वारा अपनी फैक्ट्री के कर्मचारियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सहयोग की अपेक्षा की। नेपाल में आई भीषण आपदा में मारे गए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद चेयरमैन डॉ. एम. एस. अंसारी ने सभी सदस्यों से आर्थिक सहायता देने की अपील की। सभी सदस्यों ने सहायता के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की और गहरी संवेदनशीलता एवं सहानुभूति का परिचय दिया।
बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल वर्मा, प्रेमलता वर्मा, मुंसिर अंजुम, मोहन खत्री, जाहिद हुसैन, कुलदीप कुमार, दयानंद रतूड़ी, शिफाहत अंसारी, रमा गोयल, डॉ. बख्शी, जाहिद, नारायण सिंह राणा और रेनू सेमवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आज लगभग ₹30,000 की धनराशि एकत्र की गई। डॉ. एस. फारूक ने यह भी कहा कि बैंक खाता प्राप्त होते ही नेपाल आपदा राहत कार्य के लिए ₹3 लाख का चेक दिया जाएगा। अन्य सदस्यों द्वारा घोषित अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा तथा सभी सहयोगकर्ताओं के नाम प्रकाशित किए जाएंगे। एकत्रित कुल धनराशि का चेक तैयार कर देहरादून के जिलाधिकारी के माध्यम से इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली भेजा जाएगा।
Thursday, September 17, 2026
डेंगू और नेपाल में आई भीषण आपदा को लेकर चर्चा की गई।
Tags
# Dehradun
# Health
# home
# Uttarakhand
About देवांचल टाइम्स
Uttarakhand
Tags:
Dehradun,
Health,
home,
Uttarakhand
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.