महा साध्वी श्री सुचेता जी महाराज का जन्म दिन मनाया - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, November 6, 2026

महा साध्वी श्री सुचेता जी महाराज का जन्म दिन मनाया

 देहरादून।  परम पूज्य महा साध्वी श्री सुचेता जी महाराज का जन्म दिन श्री एस एस जैन सभा तिलक रोड देहरादून द्वारा मनाया गया। 

    ‌ मधुर गायिका साध्वी डॉ श्रीसमीक्षा जी महाराज ने बताया कि 3 नवंबर को महा साध्वी श्री सुचेता जी महाराज का जन्म दिल्ली में जैन परिवार में हुआ। जब आप 8 साल की थी। तब अपने माता-पिता के साथ मेरठ में प्रवचन सुनने गयी थी । प्रवचन के बाद श्री सुचेता जी महाराज वहां से आने को तैयार नहीं थीं। आपने उसी क्षण दीक्षा लेने की ज़िद की । बहुत छोटी उम्र होने के कारण आपको तत्काल दीक्षा नहीं मिल पायी । 

जब आप 12 वर्ष की हुई। तब आपकी दीक्षा पानीपत, में हुई। आपको महा साध्वी  ओम प्रभा जी के चरणों में धर्म ज्ञान सीखने का अवसर मिला। श्री समीक्षा जी महाराज ने कहा कि  सुचेता जी महाराज मेरी बहन की तरह है। मैं उनके साथ रहकर धर्म ज्ञान को सीख रही हूं।  सुचेता जी महाराज ने मुझे संभाला और पढ़ने का अवसर प्रदान किया। वह मेरी गुरु बहन की तरह है।  एस एस जैन सभा की ओर से महा साध्वी  सुचेता जी महाराज को प्रशस्ति पत्र अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, मंत्री अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष  डी के जैन, कोषाध्यक्ष  दिनेश कुमार जैन, उपमंत्री  कमल दीप जैन, पूर्व अध्यक्ष  महेन्द्र कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, अंकित जैन व बडी‌ संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.