देहरादून । पटियाला से हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा का नेहरू कालोनी गुरद्वारे में भव्य स्वागत कर हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटियाला से हेमकुंड साहिब के लिए पैदल यात्रा देहरादून नेहरू कालोनी गुरद्वारे में पहुंचीं । गुरुद्वारे के प्रधान अरविंद रतडा एवं सेक्रेटरी सरदार रंजीत सिंह ने पैदल यात्रा का भव्य स्वागत किया। अगले दिन गुरुद्वारे में पटियाला से आई पैदल यात्रा के जत्थेदार सरदार प्रताप सिंह, प्रधान सतनाम सिंह का सरोपा देकर सम्मानित किया गया। जत्थेदार प्रताप सिंह ने भी नेहरू कालोनी गुरद्वारे के प्रधान अरविद रतडा,सेकरेटरी सरदार रंजीत सिंह, नम्बरदारनी , रिटायर्ड कर्नल साहब का सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
सरदार रंजीत सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में मत्था टेक कर यह पैदल यात्रा का जत्था वापसी में फिर से नेहरू कालोनी गुरुद्वारे में विश्राम कर अगले दिन पटियाला के लिए रवाना होती है ।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.