देहरादून । प0पू0 महाराज श्री सुचेता जी महाराज अठाई, में श्रावक श्राविकाओं को अंतगडदसा सुत की वाचनी सुनाकर उन्हें धर्म ज्ञान करवाकर अन्तर की यात्रा की ओर तैयार कर रही हैं।
श्री सुचेता जी महाराज ने कहा कि हम निरंतर धन कमाने की ओर लगे रहते हैं। किन्तु हम धर्म ज्ञान की ओर ध्यान नहीं देते । परयूषण पर्व हमें एक अवसर देता है कि हम साधू संतो के सानिध्य में रहकर जप ,तप, के माध्यम से अपने भीतर की यात्रा करें। यह मानव जीवन मुश्किल से मिलता है। श्रावक इस अवसर को व्यर्थ ना गंवाये । इसलिए महाराज श्री श्रावको से प्रतिदिन जप तप करवा रहीं हैं। ताकि परयूषण पर्व पर श्रावक जप तप कर अपनी आत्मा को निर्मल कर सके । महाराज श्री ने कहा कि जैसे मकड़ी जाला बुनती है और उसमें कीट पतंगे फंस जाते हैं । और एक दिन मकड़ी अपने बुने हुए जाल में खुद फंस जाती है । श्री सुचेता जी महाराज ने कहा कि ठीक यही स्थिति हमारी भी है। हम रात दिन धन कमाने में लगे हुए हैं और धर्म ज्ञान की ओर हमारा ध्यान बिल्कुल भी नहीं है। परयूषण पर्व पर हमें धर्म ज्ञान की ओर लगना है । धन तो हम पूरा जीवन कमाते ही रहेंगे। प्रवचन प्रभाविका परम पूज्य साध्वी श्री सुचेता जी महाराज ठाणे 3 के द्वारा कठाई में प्रतिदिन अंतगडदसा सुत की वाचनी की जा रही है। इस अवसर पर महाराज जी की सुशिष्या मधुर गायिका साध्वी डॉ श्री समीक्षा जी महाराज, नव दीक्षितार साध्वी श्री अर्हति जी महाराज भी वाचनी में सहयोग कर रही हैं।
इस अवसर पर श्री एस एस जैन सभा के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री डी, के जैन, महामंत्री श्री अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जैन, उप मंत्री श्री कमल दीप जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, श्री भारत भूषण जैन, अंकुर जैन, श्री आर, के गुप्ता व बड़ी संख्या में श्रावक, श्राविकाएं उपस्थित रहीं ।
Thursday, September 17, 2026
Home
Dehradun
SPIRITUAL
Uttarakhand
प0पू0 महाराज श्री सुचेता जी द्वारा अठाई, में अंतगडदसा सुत की वाचनी से श्रावक श्राविका निहाल
प0पू0 महाराज श्री सुचेता जी द्वारा अठाई, में अंतगडदसा सुत की वाचनी से श्रावक श्राविका निहाल
Tags
# Dehradun
# SPIRITUAL
# Uttarakhand
About देवांचल टाइम्स
Uttarakhand
Tags:
Dehradun,
SPIRITUAL,
Uttarakhand
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.