सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश* - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, October 27, 2026

सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*


*माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून, 27 अक्टूबर 2026 । माननीय राष्ट्रपति के आगामी 01 एवं 02 नवंबर 2026 को उत्तराखंड प्रदेश के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित बनी रहें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहें तथा अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं संबंधित संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखी जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जिलाधिकारी ने विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संबंधित विभाग अपने संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की पूर्व में ही जांच कर लें तथा किसी भी संभावित व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक तैयारी रखें।

उन्होंने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को भ्रमण मार्गों तथा संबंधित स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करें तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.