राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को* - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, October 27, 2026

राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को*

 राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में होगा आयोजन, प्रातः 10 बजे से सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं*

देहरादून, अक्टूबर 2026। महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई, उनके अधिकारों की रक्षा तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली द्वारा ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से पुलिस लाइन सभागार, देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया  रहाटकर  की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर उपलब्ध कराना तथा महिला अधिकारों से जुड़े मामलों के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक मंच उपलब्ध होगा, जहां संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सकेगी।

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न तथा अन्य महिला अधिकारों से संबंधित शिकायतों के समाधान की दिशा में इस प्रकार की जनसुनवाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाने और मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को गति देने में सहायता मिलेगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को सुनना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित तंत्र के साथ समन्वय स्थापित करना है।

कार्यक्रम का विवरण:कार्यक्रम: राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई

दिनांक: 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)

समय: प्रातः 10:00 बजे से स्थान: पुलिस लाइन सभागार, देहरादून



 ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.