देहरादून । तिलक रोड सांई मंदिर का 22 वा स्थापना दिवस समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
28 अक्टूबर को प्रात 6.30 बजे सांई बाबा जी की मूर्ति का सांई भक्तो द्वारा 151 लीटर दूध से अभिषेक किया। 9 बजे तक अभिषेक किया गया। प्रातः 11 बजे सांई मंदिर से सांई बाबा जी की पालकी यात्रा आरंभ हुई। बाबा की पालकी को वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल, अशोक वर्मा, विशाल गुप्ता, ट्रस्टी शरत नागलिया, अनिल नागलिया, प्रदीप, अक्षत, कुलवीर त्यागी, पवन अग्रवाल, बड़ी संख्या में सांई भक्तो ने सांई पालकी को उठाकर अपनी हाजिरी लगाकर पुण्य के भागीदार बनें। पालकी यात्रा तिलक रोड,भणडारी चोक , सब्जी मंडी, पीपल मंडी चौक से होती हुई हनुमान मंदिर, राम लीला बाजार, भण्डारी चौक से होती हुई सांई मंदिर में सम्पन्न हुई। 12.30 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरविंद सांई, नंदिनी सांई,ने प्रात 6.30 से 10 बजे तक सांई बाबा जी के भजनों का सुन्दर गायन किया गया। दोपहर 12.30 बजे से लेकर 3.00 बजे तक दीपक कुमार द्वारा साईं भजनों का सुन्दर गायन किया गया।
29 अक्टूबर को सायं 5 बजे से लेकर 7.30 बजे तक करवाचौथ क्वीन व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। करवा चौथ कार्य क्रम श्रीमती सुमन नागलिया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
30 अक्टूबर को प्रात 9 बजे महायज्ञ किया गया। सांई मंदिर के मुख्य पुजारी पडित ओम प्रकाश शास्त्री जी द्वारा सम्पन्न कराई गई। शरत नागलिया, अनिल, प्रदीप, अक्षत, सुमन नागलिया ,पवन अग्रवाल, कुलवीर त्यागी, मंजू अग्रवाल व बड़ी संख्या में सांई भक्तो ने पूर्ण आहुति दी। दोपहर 12.30 बजे प्रसाद वितरण किया गया।
सायं 6.00 बजे सांई बाबा जी को छप्पन भोग का भोग लगाया गया। सायं 6.30 बजे रिंकू गुलाटी द्वारा साईं बाबा के भजनों का गायन किया। रात्रि 8.00 बजे सांई भक्तो के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सांई मंदिर को फूलों एवम् लाईट से सजाया गया। स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में शरत नागलिया, अनिल,अक्षत, सुमन नागलिया, पवन अग्रवाल, कुलवीर त्यागी व सांई भक्तो का पूरा सहयोग रहा ।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.