पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच द्वारा आयोजित "सोमेश्वर महोत्सव-2026" का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, October 30, 2026

पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच द्वारा आयोजित "सोमेश्वर महोत्सव-2026" का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

01 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मन को भावविभोर कर दिया। साथ ही इस दौरान अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।

हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
इस भव्य आयोजन के लिए मै समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ।
भगवान गोल्ज्यू देवता से कामना है कि सोमेश्वर महोत्सव निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री महेश नयाल जी, सांस्कृतिक कला मंच की अध्यक्ष श्रीमती नीमा भंडारी जी, उपाध्यक्ष श्री गोपाल गुसाईं जी, संरक्षक विजय भंडारी जी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी जी, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा जी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल जी, प्रदेश सह संयोजक किसान मोर्चा खड़क सिंह जी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती वंदना आर्या जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजलि जोशी जी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.