टिहरी गढ़वाल। आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को एफडीए टिहरी के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बी.पुरम एवं बौराड़ी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल **14 नमूने** गुणवत्ता परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए। इनमें त्योहारों के दौरान उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री जैसे मूंगफली, मखाना, घी, कुट्टू का आटा, साबुत दाना, कच्चे चावल, लस्सी, छाछ, सूजी, काला चना, मिक्स दाल, मिक्स मसाला एवं सरसों का तेल आदि शामिल हैं।
एकत्रित नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के दृष्टिगत **02 खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।**
एफडीए टिहरी द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.