दिनांक: 13 अक्टूबर 2026
टिहरी गढ़वाल। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को एफडीए टिहरी की टीम द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा ब्लॉक स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ तथा मानक औषधियां उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु कुल 10 खाद्य नमूने एकत्रित किए गए। इनमें 01 मैदा, 01 मिश्री, 01 कच्ची दाल, 02 सेंधा नमक, 01 सूखा नारियल, 01 सूजी, 01 साबूदाना, 01 इलायची दाना एवं 01 पास्ता का नमूना शामिल है।
इसके अतिरिक्त औषधियों की गुणवत्ता की जांच हेतु 04 औषधि नमूने एकत्रित किए गए, जिनमें कफ सिरप, एंटीबायोटिक टैबलेट एवं ऑइंटमेंट शामिल हैं। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु संबंधित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के दृष्टिगत 02 खाद्य प्रतिष्ठानों एवं 04 दवा दुकानों सहित कुल 06 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा तथा सहायक श्री चंद उपस्थित रहे।
एफडीए टिहरी द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों तथा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.