टिहरी गढ़वाल। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड देहरादून के आदेशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग टिहरी द्वारा टिहरी गढ़वाल के दृरस्थ तहसील क्षेत्र धनौल्टी के विभिन्न स्थानों कैम्पटी, कैम्पटीफाल, सुमनक्यारी आदि में सघन निरिक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल ’’7 नमूने’’ गुणवत्ता परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए। जिन्हें परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिसमें त्यौहारों के दौरान उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री जैसे खाद्य तेल, मिठाईयां, मसाले आदि शामिल है। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। साथ ही आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड के आदेशानुसार तम्बाकू तथा निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला एवं अन्य खाद्य पदार्थ जो किसी भी नाम से बाजार में उपलब्ध हो के संबंध में भी संघन निरिक्षण किया गया।कार्यालय आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड के आदेश के क्रम में ही खुली मिठाईयों व बेकरी खाद्य पदार्थाे के विक्रेताओं को इन खाद्य सामग्रीयों के डिसप्ले स्थान पर खाद्य पदार्थो की निर्माण तिथि व उपभोग अवधि के संबंध में टैगिंग हेतु निर्देशित किया गया व मौके पर उक्त के संबंध में टैगिंग करवाई गई। बाहरी जनपदों से खाद्य आपूर्ति करने वाले वाहनों का भी निरिक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्राविधानों के उल्लंघन पर 2 खाद्य व्यापारियों को नोटिस जारी किये गये तय समय सीमा में नोटिसों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही की जायेगी।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा द्वारा बताया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग टिहरी का संघन औचक निरिक्षण अभियान आगामी त्योहारों तक निरंतर जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.