निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल ’’13 नमूने’’ गुणवत्ता परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए। इनमें त्यौहारों के दौरान उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री जैसे दूध, पनीर, मिठाईयां एवं चायपत्ती और साथ ही आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड के आदेशानुसार तम्बाकू तथा निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला एवं अन्य खाद्य पदार्थ जो किसी भी नाम से बाजार में उपलब्ध हो के संबंध में भी संघन निरिक्षण किया गया व संदेह के आधार पर 1 सुपारी का खाद्य नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु संग्रहित किये गये। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्राविधानों के उल्लंघन पर 4 खाद्य व्यापारियों को नोटिस जारी किये गये, तय समय सीमा में नोटिसों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा द्वारा बताया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग टिहरी का संघन औचक निरिक्षण अभियान आगामी त्योहारों तक निरंतर जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.