प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार* - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, October 13, 2026

प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार*


प्रदेशभर में आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा

 मौसम निदेशक डॉ.सी.एस. तोमर  ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को गढ़वाल  और 16 अक्टूबर को  कुमाऊं  आपके कुछ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 16 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा होने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तोमर ने बताया कि 14 अक्टूबर को 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है और  15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.