देहरादून। परम पूज्य प्रवचन प्रभाविका सरलमना महासाधवी श्री सुचेता जी महाराज द्वारा श्रावको को चिंता मणी पाठ और समायी का गुणगान करवाया गया।
परम पूज्य प्रवचन प्रभाविका सरलमना महासाधवी श्री सुचेता जी महाराज ठाणे 3 ने श्रावको को बताया कि नवरात्रो में हमने चिंता मणी पाठ और समायी को करना है। इसी क्रम में श्री एस एस जैन सभा तिलक रोड में प्रतिदिन चिंता मणी पाठ और समायी श्रावको द्वारा की जा रही है। श्री सुचेता जी महाराज ने कहा कि चिंता मणी पाठ श्रावक को विपत्ति से बचाता है वहीं हमारी रक्षा भी करता है। उन्होंने कहा कि जैन परिवारों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को धर्म ज्ञान देकर अच्छे संस्कार दें ताकि वह जब घर से बाहर रहे तो खानपीन में धर्म के अनुसार आचरण कर सकें। आजकल बच्चे धर्म से दूर हो रहे हैं जो चिंता का विषय है ।
श्री एस एस जैन सभा तिलक रोड द्वारा देहरादून से शामली के लिए एक बस संतो के दर्शन लाभ के लिए भेजी गई।
19 अक्टूबर को नव दीक्षिता साध्वी श्री अर्हति जी महाराज जी के जन्म दिवस पर श्रावको द्वारा 24 घंटे का जाप किया गया। इस बीच परम पूज्य साध्वी मधुर गायिका डा0 समीक्षा जी महाराज जी की संसारिक माता जी, बहन व भाई देहरादून प्रवचन का लाभ लेने आये । इस अवसर पर श्री एस एस जैन सभा के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जैन जी द्वारा उनका सम्मान किया गया।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.