मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं श्रीमती गीता धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
अपने पैतृक गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनके हालचाल पूछे तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.