संवैधानिक अधिकारों पर युवा सम्मेलन आयोजित - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, October 6, 2026

संवैधानिक अधिकारों पर युवा सम्मेलन आयोजित

 ऑल इंडिया प्रैक्टिसिंग लॉयर्स काउंसिल (AILC) द्वारा संचालित कंबाइंड मूवमेंट फॉर द कॉन्स्टिट्यूशनल राइट्स ऑफ माइनॉरिटीज (CMCRM) के बैनर तले नई दिल्ली के ऐवान-ए-ग़ालिब में अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों पर दो दिवसीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।



सम्मेलन में इतिहास में होने वाले बदलाव/विकृतियों, मौलिक अधिकारों और सूचना का अधिकार (RTI) सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कानूनी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित वक्ताओं ने प्रतिभागियों को विभिन्न संवैधानिक और समकालीन मुद्दों के बारे में जानकारी दी।
समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. एस. फारूक ने की और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) तथा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व प्रमुख श्री अमरजीत सिंह दुलत मुख्य अतिथि थे। दोनों शांति, सद्भाव और एकजुटता के बारे में बात की।
सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. एस. फारूक ने की। श्री अमरजीत सिंह दुलत, जो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने ने सभी धार्मिक मंचों पर शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
समापन सत्र में युवाओं के बीच संविधान के प्रति जागरूकता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को अपने अधिकारों और नागरिकों के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि जागरूक और जिम्मेदार युवा संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
एडवोकेट शरफुद्दीन अहमद, संयोजक, और यामिन खान, जिन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया, ने सम्मेलन को सफल और सार्थक बनाने के लिए सभी प्रतिष्ठित अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.