723वां सालाना उर्स तथा फ़ख़्रे-देहली हज़रत ख़्वाजा सैयद हसन सानी निज़ामी (र.अ.) का 12वां सालाना उर्स शरीफ़ आयोजित - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, October 1, 2026

723वां सालाना उर्स तथा फ़ख़्रे-देहली हज़रत ख़्वाजा सैयद हसन सानी निज़ामी (र.अ.) का 12वां सालाना उर्स शरीफ़ आयोजित

 नई दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्थित ख़्वाजा हॉल में हज़रत ख़्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया (र.अ.) का 723वां सालाना उर्स तथा फ़ख़्रे-देहली हज़रत ख़्वाजा सैयद हसन सानी निज़ामी (र.अ.) का 12वां सालाना उर्स शरीफ़ आयोजित किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की ख़ानक़ाह में फ़ातेहा और क़व्वाली से हुआ। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया और हज़रत ख़्वाजा सैयद हसन सानी निज़ामी (र.अ.) का उर्स समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर पर “हज़रत ख़्वाजा सैयद निज़ामुद्दीन औलिया, उनका जीवन और सेवाएँ” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता पद्मश्री प्रो. अख़्तरुल वासे ने की।
डॉ. एस. फारूक और हामिद अहमद ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में हाफ़िज़ मोहम्मद फ़ैयाज़ मौसम निज़ामी, अफ़ज़ल ख़ान, हाफ़िज़ ज़फ़र ख़ान और हाफ़िज़ मोहम्मद अरशद ख़ान शामिल थे।
डॉ. एस. फारूक ने कहा कि हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया ने आध्यात्मिकता, मानव सेवा, शांति और करुणा का संदेश फैलाया।
संगोष्ठी में कई विद्वानों, सूफ़ियों, लेखकों और साहित्यिक हस्तियों ने भी भाग लिया। इनमें प्रो. शरीफ़ हुसैन क़ासमी, प्रो. एस. एम. अज़ीज़ुद्दीन हुसैन, फ़ारूक़ अरगली, डॉ. अकील अहमद, हज़रत पीर पाशा क़ादरी निज़ामी, प्रो. फ़ख़रुद्दीन निज़ामी, ख़ालिद निज़ामी, डॉ. अब्दुल मलिक निज़ामी, हाफ़िज़ हारून निज़ामी और अफ़ज़ल मंगलौरी प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम में हज़रत ख़्वाजा हसन निज़ामी (र.अ.) द्वारा लिखित पुस्तक “ग्यारहवीं नामा” का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सूफ़ियों, साहित्यकारों, राष्ट्रीय नेताओं, विद्वानों और शायरों ने भाग लिया तथा हज़रत ख़्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया (र.अ.) के जीवन, शिक्षाओं और सेवाओं पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का आयोजन ख़्वाजा सैयद मोहम्मद शाफ़ी निज़ामी, सज्जादा नशीन, दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया, नई दिल्ली द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.