धूमधाम से मनाया जायेगा तिलक रोड सांई मंदिर का 22 ‌वा स्थापना दिवस - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, October 16, 2026

धूमधाम से मनाया जायेगा तिलक रोड सांई मंदिर का 22 ‌वा स्थापना दिवस

 देहरादून । तिलक रोड सांई मंदिर का 22 ‌वा स्थापना दिवस समारोह 28 से 30 अक्टूबर तक मनाया जायेगा । सांई बाबा की पालकी यात्रा आकर्षण का केन्द्र होगी । 

      तिलक रोड सांई मंदिर के ट्रस्टी शरत, नागलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 वा स्थापना दिवस समारोह 28 से 30 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। 28 अक्टूबर को प्रातः 6.30 बजे से 9 बजे तक सांई बाबा का महाभिषेक 151 लीटर दूध से किया जायेगा । अरविंद सांई एवम् नंदनी सांई द्वारा प्रातः 6.30 बजे से 10 बजे तक सांई बाबा के भजनों का कर्ण पिरीय गायन किया जायेगा।  10 बजे से 12 बजे तक सांई बाबा जी की पालकी यात्रा सांई मंदिर से आरम्भ होकर  तिलक रोड , भण्डारी चोक , सब्जी मंडी, पीपल मंडी चोक से होती हुई हनुमान मंदिर, राम लीला बाजार, भण्डारी चोक से होती हुई सांई मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी । 12.30 बजे आरती के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। 
    29 अक्टूबर को सायं 5 बजे से 7 बजे तक करवाचौथ कार्य क्रम में मेहंदी, नृत्य, करवा चौथ क्वीन व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 
     30 अक्टूबर को प्रात ‌महायज्ञ  का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं 6 बजे छप्पन भोग, 6.30 बजे से रात 8 बजे तक रिंकू गुलाटी द्वारा साईं बाबा के भजनों का सुन्दर गायन किया जायेगा। रात्रि 8 बजे से भण्डारा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.