देहरादून। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ का मंगल चातुर्मास देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अत्यंत हर्षोल्लास एवं धर्ममय वातावरण में संपन्न हो रहा है। माताजी के मुखारविंद से प्रतिदिन प्रवाहित हो रही धर्म, ज्ञान और अध्यात्म की अमृतधारा का लाभ लेकर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं।
इसी क्रम में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ की मंगल प्रेरणा, सानिध्य में समवशरण महामंडल विधान का भव्य आयोजन श्री दिगंबर जैन पंचायती जैन मंदिर प्रांगण, गांधी रोड, देहरादून में किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान के समवशरण के भव्य मंडलों की रचना कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है। विधान के लिए बड़े एवं छोटे, दो प्रकार के मंडलों की व्यवस्था की गई है, जिनमें श्रद्धालु अपनी सहभागिता देकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
बड़े मंडल के धर्मलाभार्थी
श्रीमती अर्चना जैन, दीपा जैन, पारस टॉवर।
श्री सुखमाल चंद जैन एवं श्रीमती रचना जैन, नेहरू कॉलोनी।
श्री अमित जैन एवं श्रीमती दीपा जैन, सौरभ सागर छाया।
श्री दिनेश जैन एवं श्रीमती बबीता जैन, रोचिपुरा।
श्री आशीष जैन एवं श्रीमती सीमा जैन, सुनीता जैन, राजेंद्र नगर।
श्रीमती अलका जैन एवं श्रीमती ममता जैन, कर्जन रोड।
श्रीमती कमलेश जैन, धर्मपत्नी श्री विनोद जैन, राजपुर।
छोटे मंडल के धर्मलाभार्थी
श्री जनेश्वर दास एवं श्री अंकित जैन, पार्श्वनाथ ज्वेलर्स।
श्रीमती प्रतिभा जैन एवं श्री मुकुल जैन, रोचिपुरा।
श्री श्रेयांस जैन, सहारनपुर।
श्री मुदित जैन एवं श्री सिद्धार्थ जैन।
प्रभु समर्पण समिति।
श्री गौरव जैन एवं श्रीमती रेशु जैन, कैनाल रोड।
श्रीमती रानी प्रवीण जैन, चमन विहार।
श्रीमती रूपा जैन, बल्लीवाला।
श्रीमती आभा जैन, देहराखास।
श्री नरेश चंद जैन एवं श्रीमती ममलेश जैन, आनंद चौक।
श्री देव जैन एवं श्रीमती प्रिया जैन, त्यागी रोड।
श्री सुधीर जैन, श्री विनय जैन एवं श्री पंकज जैन, नेशनल बुक डिपो।
श्री प्रदीप जैन एवं श्रीमती विनीता जैन तथा श्रीमती रंजना जैन, देहराखास।
जैन मिलन राजुल।
श्रीमती इंदु जैन एवं श्री वैभव जैन, चमन विहार।
श्रीमती अचला जैन एवं श्री आयुष जैन (एसीसी सीमेंट), तिलक रोड।
श्रीमती आशु जैन, मालवीय रोड।
महिला जैन मिलन ‘मनुवृति’।
झंडा जैन मंदिर।
णमोकार मंत्र।
श्रीमती मंजू जैन, नेताजी मोहल्ला।
जैन मिलन महावीर।
श्रीमती राकेश जैन, माजरा।
श्रीमती कमलेश जैन एवं श्रीमती संगीता जैन, नेहरू कॉलोनी।
श्रीमती डॉली जैन, राजेंद्र नगर।
श्रीमती रुचि जैन।
श्री सिद्धार्थ जैन एवं श्रीमती पारुल जैन, लक्की सीमेंट।
महिला मंडल, माजरा।
श्री संदीप जैन (बीकानेर वाले) एवं श्रीमती रजनी जैन, लक्ष्मण चौक।
श्रीमती वीना जैन एवं परिवार, जैन कॉलोनी।
श्रीमती वंदना जैन एवं परिवार, लक्ष्मण चौक।
श्रीमती संध्या जैन, चमन विहार।
उपरोक्त धर्मलाभार्थियों के साथ-साथ अनेक श्रद्धालु प्रतिदिन विधान में सम्मिलित होकर भगवान की आराधना कर पुण्यार्जन कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.