मंत्री श्री खजान दास मुख्य अतिथि रहे, डॉ. सैयद फारूक भी हुए शामिल - देवांचल टाईम्स

ब्रेकिंग न्यूज़




Sunday, September 27, 2026

मंत्री श्री खजान दास मुख्य अतिथि रहे, डॉ. सैयद फारूक भी हुए शामिल

  


दिव्यांगजनों को सहायता, पुनर्वास सुविधाएं एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर्षल फाउंडेशन द्वारा देहरादून स्थित अग्रवाल धर्मशाला में निःशुल्क दिव्यांग पुनर्वास शिविर का आयोजन किया गया।कैबिनेट

कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. सैयद फारूक ने भी शिविर में सहभागिता करते हुए इस पहल को अपना सहयोग एवं समर्थन दिया।

शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अधिक आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देने पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में अनेक लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अतिथियों ने हर्षल फाउंडेशन तथा इस पहल से जुड़े सभी संगठनों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सहयोग, समावेशन एवं सशक्तिकरण के लिए समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने मुख्य अतिथि श्री खजान दास, डॉ. सैयद फारूक, ब्रिगेडियर के. जी. बहल, लेफ्टिनेंट जनरल सामी, श्री कश्यप, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों तथा शिविर की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री अग्रवाल ने किया।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.