*देहरादून 27 सितंबर, 2026*
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 28 सितंबर को विकासखंड मुख्यालय विकासनगर में *‘सेवा संकल्प अभियान’* के अंतर्गत बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत विकासनगर नारायण ठाकुर करेंगे।
जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय सेवाओं तथा पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाकर उन्हें संबंधित योजनाओं से लाभान्वित करने की व्यवस्था की जाएगी।
संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे विकासखंड मुख्यालय विकासनगर में उपस्थित होकर अपने विभागीय स्टॉल स्थापित करें तथा योजनाओं की जानकारी और प्रगति संबंधी विवरण उपलब्ध कराएं।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.