ईश्वर ने हमें जितना दिया है उसमें ही सन्तुष्ट होकर ईश्वर का धन्यवाद करना ‌चाहिए -प0पू0 श्री सुचेता जी महाराज - देवांचल टाइम्स

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, September 21, 2026

ईश्वर ने हमें जितना दिया है उसमें ही सन्तुष्ट होकर ईश्वर का धन्यवाद करना ‌चाहिए -प0पू0 श्री सुचेता जी महाराज


देहरादूनष्ट होकर ईश्वर का धन्यवाद करना ‌चाहिए -प0पू0 श्री सुचेता जी महाराज ।  श्रावक को चाहिए कि ईश्वर ने हमें जितना दिया है उसमें ही हमें सन्तुष्ट होकर ईश्वर ‌का धन्यवाद करना ‌चाहिए। 

   श्री एस एस जैन सभा में परयूषण पर्व के दौरान प्रवचन करते हुए प्रवचन प्रभाविका सरलमना महासाधवी श्री सुचेता जी महाराज ने व्यक्त किए। 
  ‌महाराज जी ने कहा कि ईश्वर हमें जितना भी देते हैं। हमें उसमें ही खुश रहना चाहिए । यदि हम लालच करेंगे तो हमारी इच्छाऐ बढ़ती ही जायेगी । क्योंकि लालच का कोई अन्त नहीं होता । हम एक इच्छा करेंगे उस इच्छा के पूरे होने पर दुसरी इच्छा जन्म लेगी और ये सिलसिला चलता ही रहेगा। इसलिए ईश्वर ने हमें जितना दिया है उसमें सन्तुष्ट होकर ईश्वर का धन्यवाद करना ‌चाहिए। अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। हमेशा साधू, संतो की शरण में रहकर धर्म, ज्ञान, जप,तप कर हमें अपनी आत्मा को निर्मल बनाकर इस भव सागर से पार होना होगा। इस अवसर पर मधुर गायिका साध्वी डॉ श्री समीक्षा जी महाराज उपस्थित रहीं। 
श्री एस एस जैन सभा के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री डी, के, जैन, महामंत्री श्री अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री श्री दिनेश कुमार जैन, उप मंत्री श्री कमल दीप जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, श्री आर, के, गुप्ता व बडी‌ संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहीं ।b

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.