**सात विधानसभा के लगभग 2000 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगीताओ मे लेंगें भाग**
जिला देहरादून की सासंद नरेश बंसल के तत्वधान मे होने वाली चकराता,विकासनगर,सहसपुर,कैंट,मसूरी,राजपुर एवं रायपुर विधानसभा के तहत विधानसभा स्तरीय खेल-महाकुंभ में खिलाड़ियों ने कई खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के दौरान कब्बडी,वालीबाल,एथलेटिक्स,खो-खो, खो-खो, पिट्टू,मुर्गा झपट खेल हुए।जिसमे करीब 19691खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो मे हिस्सा लिया।
इनमे से विधानसभा स्तर पर विजयी खिलाड़ी सांसद नरेश बंसल के तत्वधान मे होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी मे भाग लेंगें। कल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर मे सांसद नरेश बंसल इसका उद्घाटन करेंगें। इसमें जिला देहरादून की चकराता,विकासनगर,सहसपुर,कैंट,मसूरी,राजपुर एवं रायपुर ऐसी 7 विधानसभा सीटों से 1372 खिलाड़ीयो ने हिस्सा लेंगें। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में बालक व बालिका की एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, पिट्ठू, मुर्गा झपट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
सांसद नरेश बंसल के तत्वधान मे होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी मे कुछ खेलो मे सीधी प्रतियोगीता भी होनी है जिसके लिए 22सित्तबर तक 401 खिलाड़ीयो ने पंजीकरण कराया है।सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी मे जिन खेलो मे सीधी प्रतियोगीता होनी है वह फुटबाल,बेडमिंटन,मलखम्ब,गोलीकंचा और रस्साकशी है।सीधी प्रतियोगीता भी कल 26सितम्बर से शुरू होंगी।
सांसद नरेश बंसल ने कहा कि खेल युवाओं के पूरे विकास का मजबूत जरिया हैं। खेल महाकुंभ के जरिए ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.